फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से एकदम अलग है 'निशानची', आगामी फिल्म की रिलीज से पहले बोले अनुराग कश्यप

Fri, 05 Sep 2025 10:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap Upcoming Film Nishaanchi: अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'निशानची' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी यह नई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से एकदम अलग है।
विज्ञापन
'निशानची', अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप ने कई चर्चित फिल्में सिने प्रेमियों को दी हैं। उनकी सबसे चर्चित फिल्म है 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'। फिलहाल निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'निशानची' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले अनुराग कश्यप का कहना है कि 'निशानची' उनकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन

बताया दोनों फिल्मों का अंतर
हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अनुराग कश्यप का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'निशानची' उनकी क्लासिक फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बिल्कुल अलग है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साल 2012 की क्राइम थ्रिलर जहां उनके द्वारा सुनी गई कहानियों से प्रेरित थी, वहीं उनकी यह आगामी फिल्म सीधे तौर पर उनके अपने जीवन और कानपुर-लखनऊ में उनकी परवरिश से प्रेरित है।

ऐश्वर्य ठाकरे का होगा डबल रोल 
फिल्म 'निशानची' हिंदी पट्टी की पृष्ठभूमि पर आधारित जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू के इर्द-गिर्द है। इसमें ऐश्वर्य ठाकरे लीड रोल में हैं। वे डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से वे डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Akshay Kumar: बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, इतने करोड़ रुपये देने का किया वादा
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'निशानची'?
अनुराग कश्यप का कहना है, 'जब मैं वासेपुर बना रहा था, तब मैं महबूब खान और के.आसिफ के स्टोरीटेलिंग जोन में था। अचानक, लोगों की जुबानी प्रचार की वजह से 'वासेपुर' एक कल्ट बन गई। मैं जहां भी जाता, लोग चिल्लाते, 'वासेपुर 3, वासेपुर 3! लेकिन 'वासेपुर' पूरा उत्तर भारत नहीं है और 'निशानची' 'वासेपुर' से उतनी ही अलग है, जितनी कानपुर, लखनऊ से 840 किलोमीटर दूर है'। बता दें कि फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट अनुराग कश्यप, प्रसून मिश्रा और रंजन चंदेल ने लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें