बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता और निर्देशक बी एस शाद का कल रात हरियाणा के सिरसा के पास स्थित उनके गांव में निधन हो गया। बी एस शाद का पूरा नाम बूटा सिंह शाद था, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में बी एस शाद के नाम से जाना जाता था। उनके निधन की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
इन फिल्मों का किया निर्माण
बी एस शाद ने हिंदी सिनेमा के लिए 'निशान', 'हिम्मत', 'मेहनत', 'इंसाफ की देवी', 'पहला पहला प्यार', 'कसम वर्दी की' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया था। इन फिल्मों में बी एस शाद ने रेखा, जितेंद्र, राजेश खन्ना सरीखे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।
पंजाबी फिल्मों में भी दिखाया हुनर
बी एस शान ने निर्माता और निर्देशक के साथ-साथ कुछ हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अभिनेता के रूप में भी काम किया था। उनका स्क्रीन पर नाम हरिंदर था। हिंदी में उन्होंने 'कोरा बदन' में अभिनेता के रूप में काम किया था। 'कुल्ली यार दी', 'मित्तर प्यारे नू', 'गिद्दा' जैसी सहित कई पंजाबी फिल्मों का निर्माण भी किया था।
Nawazuddin Siddiqui: बड़ी फिल्में बॉलीवुड को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं, फ्लॉप मूवीज पर नवाज का बड़ा बयान