फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा होंगे आयुष्मान, मिला कार्यक्रम का विशेष निमंत्रण

Mon, 15 Jan 2024 05:46 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निमंत्रण की तस्वीर इंस्टाग्राम पर सामने आई, जिसमें आयुष्मान खुराना अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ग्रहण करते हुए दिख रहे हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय फिल्म उद्योग, खेल जगत और उद्योग जगत से कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इसके लिए भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड से भी कई दिग्गज और मशहूर हस्तियां इस उत्सव का हिस्सा बनने वाली हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को निमंत्रण भी मिल चुका है। अब इस लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल हो गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को उन्हें विशेष निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय फिल्म उद्योग, खेल जगत और उद्योग जगत से कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। इनमें विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मनमोहन सिंह, धनुष, मोहनलाल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रभास और यश सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी और टीएस कल्याणरमन जैसे प्रमुख उद्योगपति भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगें। इस कार्यक्रम में  सांस्कृतिक, सिनेमा और व्यावसायिक दिग्गजों का संगम होगा।
OTT This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी एक्शन से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज, सिद्धार्थ-शिल्पा भी दिखाएंगे दम
विज्ञापन

निमंत्रण ग्रहण करते हुए इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीर
निमंत्रण की तस्वीर इंस्टाग्राम पर सामने आई, जिसमें आयुष्मान खुराना अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ग्रहण करते हुए दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा गया कि युवा आइकन आयुष्मान खुराना को 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।
Ranvir Shorey: 10 घंटे फ्लाइट लेट होने पर एयरलाइंस पर भड़के रणवीर शौरी, बोले- कंपनी पर दर्ज कराऊंगा शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें