फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Donor: 'विकी डोनर' की री-रिलीज पर भावुक हुए आयुष्मान, तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘इसने मेरी जिंदगी बदल दी’

Fri, 18 Apr 2025 01:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Donor Re Release: 'विकी डोनर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म की री रिलीज को लेकर फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही एक नोट भी लिखा है।     
 
विज्ञापन
सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई विकी डोनर - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना की पहली बॉलीवुड फिल्म 'विकी डोनर' 20 अप्रैल 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आज फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस बात की खुशी आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए जाहिर की है।
विज्ञापन

 

आयुष्मान खुराना का इंस्टाग्राम पोस्ट
आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपनी और यामी गौतम की फिल्म 'विकी डोनर' की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही इसके उन्होंने कैप्शन में लिखा, '13 साल पहले, इस फिल्म ने आपके दिलों में जगह बनाई और मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। विक्की डोनर सिनेमाघरों में वापस आ गई है और मैं फिर से सभी का प्यार महसूस कर रहा हूं।''
विज्ञापन

फिल्म विकी डोनर
इस फिल्म में आयुष्मान ने 'पानी दा रंग...' गाना भी गाया है। विकी डोनर का निर्देशित शुजित सरकार ने किया है। इस फिल्म के निर्माता बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा यामी गौतम और अन्नू कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को पूरे भारत में 750 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। 

यह भी पढ़ें:
Emraan Ground Zero: 38 साल बाद श्रीनगर पहुंचे इमरान हाशमी, होगी ग्राइंड जीरो की स्क्रीनिंग, शेयर कीं तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें