फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: '23 साल लग गए दोबारा डायरेक्टर की टी-शर्ट पहनने में', फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' पर बोले अनुपम खेर

Fri, 18 Apr 2025 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Movie Tanvi The Great: अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तैयारियों में जुटे हैं। वे इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी अदाकारी से हिंदी सिनेमा में एक अलग स्थान बनाया है। उन्होंने अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया है। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'ओम जय जगदीश' (2002) थी। अब एक बार फिर वे 'तन्वी द ग्रेट' के जरिए निर्देशन की दुनिया में लौटे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म पर बात की।

विज्ञापन

23 साल लगे निर्देशन में लौटने में
अनुपम खेर ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे एक टीशर्ट पहने दिख रहे हैं, जिस पर लिखा है, 'डायरेक्टर, 'तन्वी द ग्रेट'। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मुझे 23 साल लग गए दोबारा निर्देशक की टीशर्ट पहनने में। पहली फिल्म 'ओम जय जगदीश' डायरेक्ट करना मुझे अच्छा लगा था। मेरा जो सामर्थ्य था, मैंने उस हिसाब से फिल्म बनाई। पर उस फिल्म की कहानी मेरी नहीं थी'।
 

दिल के करीब है फिल्म की कहानी
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, ' फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की कहानी मेरे दिल और आत्मा से निकली है। फिर पिछले 23 साल में जिंदगी ने बहुत कुछ सिखाया भी है और अब फिल्म के रिलीज होने तक आपको तन्वी से जुड़ी बातें, कहानियां और किस्से बताता रहूंगा!  परेशान ना होना! ये मार्केटिंग भी है और प्यार भी! जय हो'!
विज्ञापन

यूजर्स ने दी बधाई
एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी आगामी फिल्म को लेकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको बहुत बधाई, आपके निर्देशन में बनी यह फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप ऐसे ही आगे बढ़िए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप कमाल का काम करते हैं, आपको बहुत बधाई'।

यह खबर भी पढ़ें:
Kesari 2: ‘हिम्मत, ईमानदारी और संवेदनशीलता से कही गई कहानी’, विक्की कौशल ने की केसरी चैप्टर 2 की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें