बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। अब एक बार फिर आयुष्मान 'पूजा' के रूप में दर्शकों के दिल की घंटी बजाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म की कास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और टीम की तारीफों के पुल भी बांधे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
फिल्म की कास्ट को लेकर आयुष्मान ने कही यह बड़ी बात
उम्दा कलाकारों के साथ काम करने का साझा किया अनुभव
फिल्म की उम्दा कास्ट के साथ काम करने पर आयुष्मान ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे परेश रावल सर, असरानी सर, अन्नू कपूर सर, राजपाल यादव जी, विजय राज जी, सीमा पाहवा जी जैसे हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ कॉमिक प्रतिभाओं के साथ काम करने का अवसर मिला। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह हमारी फिल्म में कॉमेडी शैली के सर्वश्रेष्ठ प्रतिपादक हैं। यह वह सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने सिनेमा में हास्य में अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया है। यह ड्रीम गर्ल 2 की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक है क्योंकि यह दर्शकों को एक सुपर मनोरंजक फिल्म का वादा करती है।’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म