फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी प्यारी बिंदू' का चौथा ट्रेलर रिलीज, अभि की मां को फूटी आंख नहीं सुहाती 'बिंदू'

Thu, 06 Apr 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मेरी प्यारी बिंदू - फोटो : Twitter
विज्ञापन
'मेरी प्यारी बिंदू' के तीन ट्रेलर आ चुके हैं और अब फिल्म का चौथा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के बाकी ट्रेलर्स की तरह ये भी काफी मजेदार है और इसमें भी 'बिंदू' का एक अलग अंदाज देखने को मिला है।
विज्ञापन


इस ट्रेलर में बिंदू और अभि की नोकझोंक नहीं बल्कि अभि की मां और बिंदू की दुश्मनी दिखाई गई है। हर मां की तरह अभि की मां को भी अपने बेटे की काफी टेंशन है। एक तरफ बिंदू के पीछे भागने वाला अभि है तो दूसरी तरह बिंदू से नफरत करने वाली अभि की मां। वो बिंदू से सख्त नफरत करती हैं और उनकी हिटलिस्ट में बिंदू टॉप पर है। इन दोनों की तूतू-मैंमैं में बेचारा अभि फंसता रहता है। इस ट्रेलर में अभि और बिंदू की पक्की दोस्ती भी दिखाई गई है। और हां, बिंदू यानि परिणीति ने इस ट्रेलर में गजब के तमिल डायलॉग्स बोले हैं।

पिछले तीन ट्रेलर्स की तरह इस ट्रेलर में भी एंटरटेनमेंट कूट-कूट के भरा है। बैकड्रॉप में चलते 80-90 के दशक के गानों को दोबारा किसी फिल्म में सुनकर आपको काफी अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए अभि का मां और बिंदू की मजेदार लड़ाई-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें