'मिर्जिया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन कपूर अपनी दूसरी फिल्म में बिलकुल अलग रूप में दिखेंगे। जहां अपनी पहली फिल्म में उन्होंने बालों को लंबा रखा था वहीं दूसरी फिल्म 'भावेश जोशी' में वो गंजे नजर आएंगे।
हाल ही में फिल्म के सेट से उनकी तस्वीरें आई हैं जिसमें वो इस लुक में नजर आए। हर्ष मुंबई के एक रेस्टोरेंट में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जहां उन्हें देखते ही उनके फैंस का जमावड़ा लग गया। फैेंस ने उनकी खूब तस्वीरें खींचीं। इस तस्वीर में उन्हें पहचानना एक पल को तो मुश्किल हो गया था। यहां उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी भी मौजूद थे।
इस फिल्म में पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा को साइन किया जाना था लेकिन डायरेक्टर विक्रमादित्य को 'मिर्जिया' फिल्म में हर्ष का की एक्टिंग काफी पसंद आई और उन्होंने हर्ष को इस फिल्म के लिए साइन किया। उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी खुशी है कि वो हर्ष के साथ ये फिल्म बना रहे हैं।