फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: लोगों को साइबर ठगों से बचाएंगे आयुष्मान, मुंबई पुलिस की खास पहल का हिस्सा बने एक्टर

Thu, 10 Apr 2025 09:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana: अभिनेता आयुष्मान खुराना को मुंबई पुलिस की खास पहल का चेहरा बनाया गया है। वह साइबर क्राइम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
 
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आयुष्मान खुराना की गिनती इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है। गुरुवार को आयुष्मान ने एक खास वजह से फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, उन्होंने मुंबई पुलिस के साथ हाथ मिलाकर साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन

Tamanna Bhatia: अजय देवगन बोले- सबके दिल और दिमाग पर चढ़ेगा तमन्ना का नशा, इस दिन रिलीज होगा 'रेड 2' का गाना

मुंबई पुलिस के साथ आयुष्मान की खास पहल
आयुष्मान मुंबई पुलिस की नई साइबर सिक्योरिटी को लेकर की गई पहल का चेहरा बने हैं। इस अभियान का मकसद आम लोगों, खासकर कमजोर तबके को साइबर अपराधियों के चालाक तरीकों के बारे में जागरूक करना है। ये अपराधी मासूम लोगों को ठगने और उनके साथ धोखा करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इस पहल के तहत रिलीज हुए एक वीडियो में आयुष्मान ने ऑनलाइन सावधानी बरतने और ठगी से बचने के आसान टिप्स साझा किए।  मौजूदा समय में ज्यादातर शिकार ऐसे लोग बनते हैं, जो इन अपराधियों की चालबाजियों से अनजान होते हैं। मुंबई पुलिस और आयुष्मान का मानना है कि इस वीडियो से लोग डिजिटल दुनिया में खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी जानकारी और हौसला पा सकेंगे।

साइबर सुरक्षा पर आयुष्मान ने कही ये बात
इस अभियान के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, "आज के समय में साइबर सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी इतनी बढ़ गई है कि हमें जागरूक और सतर्क रहना ही होगा। मुंबई पुलिस के साथ मिलकर काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। पुलिस हमेशा शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए आगे रहती है और अब ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा दे रही है। यह अभियान और पुलिस की नई हेल्पलाइन लोगों को साइबर अपराधों से बचाने और संभावित ठगी से सावधान रहने का शानदार प्रयास है। यह हमें याद दिलाता है कि किसी भी धोखे में फंसने से पहले दो बार सोचना जरूरी है।"
Raid 2: शाहरुख-सलमान के घर रेड पड़ेगी तो क्या करेंगे? प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन

इन फिल्मों में जल्द आएंगे नजर
फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह सारा अली खान के साथ एक स्पाई फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें