इन सितारों से ली प्रेरणा
'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान का फर्स्ट लुक हाल ही में लॉन्च किया गया है। अपने किरदार को लेकर आयुष्मान का कहना है कि उन्होंने गोविंदा, कमल हासन और आमिर खान जैसे अभिनेताओं से काफी प्रेरणा ली है। उन्होंने कहा, “कमल हासन सर ने चाची 420 में, आमिर खान सर ने बाजी में और गोविंदा सर ने आंटी नंबर 1 में जो किया वह वास्तव में एक अभिनेता को डिफाइन करता है। मैं यह देखकर मंत्रमुग्ध और अचंभित रह गया कि स्क्रीन पर एक महिला का किरदार निभाने में वे कितने शानदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि ड्रीम गर्ल 2 के लिए मैं कहूंगा कि उन्होंने मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए प्रेरित किया है जो संकट की स्थिति में फंसने पर एक महिला के कपड़े पहनता है और कॉमेडी ऑफ एरर की ओर ले जाता है।
Shakib Khan: बांग्लादेशी सुपरस्टार शाकिब खान बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार, लीड रोल में नजर आएंगी शहनाज गिल!
ड्रीम गर्ल 2 से आयुष्मान को काफी उम्मीदें
ड्रीम गर्ल 2 में पूजा का मेरा किरदार इन शानदार अभिनेताओं और उनके द्वारा सिनेमाघरों में लोगों को प्रदान किए गए जादू और मनोरंजन का एक नमूना है।" वह आगे कहते हैं, "मुझे उम्मीद है कि लोगों को ड्रीम गर्ल 2 में मेरा प्रदर्शन पसंद आएगा। मैंने पूजा को दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत मेहनत की है। जब लोग फिल्म देखने आते हैं तो मुझे उन्हें मुस्कुराते हुए देखना पसंद है और मुझे उम्मीद है कि ड्रीम गर्ल 2 ऐसा करने में सफल रहेगी।
Arun Govil: भगवान विट्ठल बन पर्दे पर छाएंगे अरुण गोविल? इस फिल्म में निभाएंगे यह किरदार