फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दम लगा के हईशा' को लेकर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, बताया अपना पसंदीदा सीन, 11 साल पूरे होने पर लिखी खास बात

Fri, 27 Feb 2026 07:10 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

11 Years Of Dum Laga Ke Haisha: 27 फरवरी 2015 को फिल्म 'दम लगा के हईशा' रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 11 साल हो चुके हैं। अपनी फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
फिल्म 'दम लगा के हईशा' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'दम लगा के हईशा' की रिलीज को आज पूरे 11 साल हो गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म 'दम लगा के हईशा' को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया और साथ ही अपने सबसे पसंदीदा सीन के बारे मे भी बताया।

विज्ञापन

आयुष्मान ने शेयर किया अपना पसंदीदा सीन
आयुष्मान ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'दम लगा के हईशा' का एक खास वीडियो शेयर किया। इस सीन में आयुष्मान और भूमि पेडनेकर एक ही जगह पर हैं, लेकिन गुस्से की वजह से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे। फिर भी, संगीत के जरिए वे अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना का पोस्ट 
फिल्म के इस वीडियो के साथ आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा कि यह उनका सबसे पसंदीदा सीन है। उन्होंने लिखा, 'वे गुस्से में हैं, बात नहीं कर रहे, लेकिन म्यूजिक से सब कुछ कह रहे हैं। मुझे यह पल बहुत अच्छा लगता है कि जब शब्द काम नहीं करते, तब भी भावनाएं रास्ता बना लेती हैं। संगीत खुद एक बातचीत बन जाता है और कई बार किसी डायलॉग से ज्यादा कह देता है।'
विज्ञापन

'दम लगा के हईशा' के बारे में
फिल्म 'दम लगा के हईशा' का निर्देशन शरत कटारिया ने किया था। इसे यशराज फिल्म्स ने बनाया था। इसकी कहानी एक छोटे शहर के कैसेट दुकान मालिक और एक पढ़ी-लिखी, थोड़ी मोटी महिला के अरेंज्ड मैरिज की है। यह फिल्म 27 फरवरी 2015 को रिलीज हुई थी। यह भूमि पेडनेकर की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने बहुत वजन बढ़ाया था। संगीत अनु मलिक का था और गाने वरुण ग्रोवर ने लिखे थे। इस फिल्म के सभी गाने अच्छे हैं, लेकिन खासकर 'मोह मोह के धागे' गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इस  फिल्म को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। बॉक्स ऑफिस पर भी यह सफल रही।

यह भी पढे़ं: 'कभी खुशी कभी गम' में करीना का लुक 25 साल बाद भी पॉप कल्चर का हिस्सा, मनीष ने जताई खुशी; करण ने लिखी यह बात..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें