मनीष का पोस्ट
मनीष ने इंस्टाग्राम पर नीसा देवगन के लुक को शेयर किया, जो करीना का फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का लोकप्रिय लुक है। इस लुक के साथ मनीष ने लिखा, 'फिल्म के सभी कलाकारों को दिल से बधाई। खासकर करीना के आउटफिट्स आज भी बहुत पॉपुलर हैं। उन्होंने 'बोले चूड़ियां' गाने का भी जिक्र किया, जिसने भारतीय शादियों में संगीत समारोह और परिवार के साथ डांस करने की परंपरा शुरू की।'
मनीष को है गर्व
मनाष ने काजोल की बेटी नीसा देवगन के नए वर्जन के आउटफिट की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो 2025/26 का नया संस्करण है। मनीष को गर्व है कि 35 साल पहले शुरू किया उनका विजन आज भी फैशन में जिंदा है। मनीष की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपनी राय पेश की है। काजोल और भूमि पेडनेकर ने मनीष की इस पोस्ट पर फायर इमोजी बनाए हैं। जबकि करण जौहर ने लिखा, 'मनीष सिनेमा में आपके बनाए लुक वाकई में आइकॉनिक हैं', सबा पटौदी ने लिखा, 'माशाल्लाह बहुत खूबसूरत।'
'कभी खुशी कभी गम' के बारे में
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को करण जौहर ने निर्देशित किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे बड़े सितारे हैं। यह एक पारिवारिक कहानी है, जो प्यार और परिवार में मिलन के बारे में है। फिल्म की शानदार सेटिंग, खूबसूरत सीन और खासकर करीना के ग्लैमरस और बोल्ड कपड़े आज भी याद किए जाते हैं। करीना का किरदार 'पू' बहुत स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट था।