'विक्की डोनर' फेम आयुष्मान खुराना को शादी के बाद इतने थप्पड़ पड़ेंगे उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। उनकी पत्नी उनकी ऐसी पिटाई करेगी इसकी तो उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।
लेकिन आप दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डालें क्योंकि आयुष्मान को उनकी रीयल लाइफ वाइफ ने यह चांटे नहीं मारे बल्कि रील लाइफ पत्नी ने यह कारनामा किया है।
हुआ यूं कि यशराज की फिल्म 'दम लगा के हईशा' में आयुष्मान की पत्नी बनी भूमि पेडनेकर को एक सीन के दौरान आयुष्मान को थप्पड़ मारना था।
लेकिन यह शूट ठीक से नहीं होने पर इसका रीटेक लिया गया। सीन के दौरान भूमि कुछ नर्वस हो गई और इस सीन को 6 से 7 बार रीटेक करने के बाद फाइनल किया गया।
भूमि के नर्वस होने के बाद आयुष्मान ने भूमि के साथ पूरे 15 मिनट तक बातचीत की और इसके बाद सीन फाइनल हो सका। भूमि के ऐसा करने से आयुष्मान को अपने मुंह पर एक नहीं बल्कि 7 चांटे खाने पड़े।
इसके बाद आयुष्मान का चेहरा देखने लायक था। बाद में आयुष्मान ने हंस कर यह बात कही कि जो हुआ सो हुआ लेकिन भूमि ने इस बहाने चांटे मारने का खूब लुफ्त उठाया।