फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफ़ान और नवाज़ुद्दीन क्यों हैं एक-दूसरे से खफा?

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता इरफ़ान खान की फ़िल्म 'क़िस्सा' और नवाज़ुद्दीन सिद्दिक़ी की फ़िल्म 'बदलापुर' हाल ही में रिलीज़ हुई। बदलापुर को जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला, वही इरफ़ान की फिल्म क़िस्सा को भी ख़ूब वाहवाही मिली।
विज्ञापन


इरफ़ान खान और नवाज़ुद्दीन आख़िरी बार एक साथ फिल्म 'लंच बॉक्स' में दिखे थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ की ये दोनों कलाकार एक दूसरे का नाम सुनते ही भड़क जाते हैं।

हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान एक महिला पत्रकार ने जब इरफ़ान के सामने नवाज़ुद्दीन का नाम लिया तो वो इंटरव्यू छोड़ कर चले गए। वही दूसरी तरफ़ अंग्रेजी अख़बार डीएनए को दिए इंटरव्यू में नवाज़ुद्दीन ने कहा कि वो बहुत 'इर्रिटेट' हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं बहुत चिड़ जाता हूँ जब लोग मेरी तुलना इरफ़ान खान से करते हैं। वो मेरे सीनियर हैं, मैं उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूँ। लेकिन मुझे बहुत बुरा लगता हैं जब मेरे और उनके बीच तुलना होती है।" उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना से ऐसा लगता है कि न तो लोग मेरा काम जान पाए और न ही उनका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें