कमाल राशिद खान खुद को मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा क्रिटिक बताते हैं। एक्टर अक्सर अपने विवादित ट्विट्स को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। इसी कड़ी में केआरके ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया है, जो आग की तरह वायरल हो गया है। कमाल आर खान का यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ा हुआ है।
विराट कोहली के डांसिंग स्किल के कायल हुए केआरके
कमाल राशिद खान ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक डांस वीडियो साझा किया है। इस 21 सेकेंड की क्लिप में विराट, क्रिकेट के मैदान पर अपनी डांसिंग स्किल्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसे साझा करने के साथ ही केआरके वापस से चुटकी लेने से नहीं चूके हैं। एक्टर ने तो विराट कोहली को अपनी फिल्म ‘देशद्रोही 2’ में काम तक करने का ऑफर दे दिया है।
'देशद्रोही 2' में दिया आइटम नंबर करने का ऑफर
विराट कोहली के डांस वीडियो को साझा करते हुए कमाल राशिद खान ने लिखा है, 'मैं विराट कोहली के डांस स्किल्स से काफी प्रभावित हूं। इसलिए मैं उन्हें अपनी फिल्म 'देशद्रोही 2' में आइटम नंबर करने का ऑफर देता हूं।' केआरके के इस ट्वीट पर फैंस विराट कोहली की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, विराट इस पर रिएक्शन देंगे इसकी संभावना कम ही है। वैसे विराट कोहली को कई दफा मैदान पर अपने डांस का जादू चलाते देखा जा चुका है। साथ ही वह कई इवेंट में भी अपनी इस कला का शानदार प्रदर्शन करते देखे गए हैं।
Coat Trailer: विवान की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं ‘जयेशभाई’ की हीरोइन, छोटी बहन को लेकर कह दी ये बात
विराट कोहली का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन
केआरके लगभग नई रिलीज हुई सभी फिल्मों का रिव्यू करते देखे जाते हैं, और अक्सर कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे लेकर विवाद छिड़ जाता है। कमाल, फिल्मों का रिव्यू करने के लिए अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। वहीं, विराट कोहली की बात करें तो वह आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। लीग के 16वें सीजन में कोहली अब तक तीन मैच में अर्धशतक जड़ चुके हैं।