फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehran: अजय देवगन से डरे जॉन अब्राहम! आगे खिसकाई गई 'तेहरान' की रिलीज डेट?

Sun, 10 Mar 2024 06:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'तेहरान' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि इसकी रिलीज की तारीख को आगे खिसका दिया गया है। 
विज्ञापन
तेहरान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'तेहरान' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैं। यह एक भू-राजनीतिक थ्रिलर है। मैडॉक फिल्म्स ने कुछ समय पहले फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी और इसकी टक्कर अजय देवगन अभिनीत नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' से होनी थी। हालांकि, अब जानकारी आ रही है कि निर्माताओं ने क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे खिसकाने का फैसला कर लिया है। 

आगे खिसकाई गई 'तेहरान' की रिलीज डेट?

जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'तेहरान' 26 अप्रैल से मई तक आगे बढ़ सकती है क्योंकि निर्माता अजय देवगन अभिनीत नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के साथ टकराव से बचना चाहते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'तेहरान 3 मई या 17 मई को रिलीज हो सकती है। फिलहाल निर्माता फिल्म को मई में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि अजय देवगन अभिनीत नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के साथ क्लैश के कारण बिजनेस का अनावश्यक नुकसान हो।'

विज्ञापन


Doja Cat: सोशल मीडिया पर बढ़ती टॉक्सिसिटी से परेशान डोजा कैट, इंस्टाग्राम को कहा अलविदा

एकल रिलीज के लिए तैयार जॉन

पिछले हफ्ते 'तेहरान' के ट्रेलर को सेंसर कर दिया गया था। ट्रेलर की लंबाई 2 मिनट 30 सेकेंड है और यह दिलचस्प एक्शन से भरपूर है। यह फिल्म पिछले कुछ सालों में जॉन अब्राहम की पहली एकल रिलीज है क्योंकि उन्हें आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ 'एक विलेन रिटर्न्स' में और शाहरुख खान के साथ सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर 'पठान' में देखा गया था।

Adipurush: 'चेतावनी के बावजूद निर्माताओं ने नहीं बदले थे संवाद', विंदू दारा सिंह ने 'आदिपुरुष' को कहा बड़ी गलती

'तेहरान' की कहानी, निर्माण

विज्ञापन निर्देशक अरुण गोपालन इस एक्शन थ्रिलर के साथ अपने फीचर निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई गई है। हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख आगे खिसकाए जाने की खबरों पर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें