राइफलमैन जसवंत सिंह की बायोपिक 72 ऑवर्स: मार्ट्यर हू नेवर डाइड के निर्माता और फिल्म के एक्टर अविनाश ध्यानी नई मुसीबत में घिर गए हैं। जहां एक तरफ वह फिल्म को रिलीज कर दिया गया है लेकिन इसके बाकी राइट्स बिकने से पहले ही उन्हें सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'राइफल मैन' के निर्माता विक्रम मल्होत्रा की कंपनी का नोटिस आ गया है।
दरअसल, 'राइफल मैन' के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने नोटिस भेजते हुए कहा है कि फिल्म के राइट्स अबुंदंतिया एनटरटेनमेंट के पास हैं।' वहीं इस बारे में पूरी जानकारी देने के लिए 72 आवर्स के डायरेक्टर-एक्टर अविनाश ध्यानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जहां उन्होंने फिल्म के राइट्स के बारे में बात की।
बता दें कि इस दौरान उनके साथ प्रोड्यूस प्रशील रावत और लॉयर नागेश मिश्रा भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अविनाश ने क्या कहा कि 'वह इस मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं और न ही अबूंदंतिया एंटरटेनमेंट के दबाव में टूटेंगे। वहीं सुशांत सिंह स्टारर फिल्म 'राइफल मैन' की बात की जाए तो 15 जनवरी को आर्मी डे के मौके पर फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था। फिल्म के मोशन पोस्टर को सुशांत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।