फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya-Rahul Wedding: शादी से पहले सैलून के बाहर दिखीं अथिया शेट्टी, चेहरे की चमक देख फैंस हुए घायल

Wed, 18 Jan 2023 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस छोटे से क्लिप में अथिया सैलून से बाहर निकलते हुए तेजी से कार में बैठती नजर आ रही हैं। उनके बाहर आते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अथिया शेट्टी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दोनों के घरों की सजावट भी शुरू हो चुकी है। इस बीच बुधवार को अथिया को एक सलून के बाहर देखा गया। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी ने उनका एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अथिया को सैलून के बाहर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Sooryavansham: 'सूर्यवंशम' बार-बार दिखाए जाने पर भड़का यह शख्स, चैनल को लेटर लिखकर पूछा- और कितनी बार...

केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
चेहरे पर दिखी चमक
इस छोटे से क्लिप में अथिया सैलून से बाहर निकलते हुए तेजी से कार में बैठती नजर आ रही हैं। उनके बाहर आते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में अथिया ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर चमक देखी जा सकती है। मिनिमल मेकअप के साथ अथिया का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''उनका चेहरा बहुत ग्लो कर रहा है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''वह बहुत सुंदर लग रही हैं।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। 
Tushar Kalia: 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता तुषार ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी संग रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल
विज्ञापन

अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके लिए दोनों के घरों में जोर-शोर के साथ तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे। बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करते हैं। हालांकि शादी को लेकर दोनों की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है।
Vijay Verma: तमन्ना भाटिया संग अफेयर की खबरों पर विजय वर्मा ने ली चुटकी, किया 'लंच डेट' का खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें