अनुष्का शर्मा भी आईं नजर
आथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस ने बहुत पसंद किया है। वीडियो में आगे अनुष्का जा रही हैं और पीछे आथिया शेट्टी जाती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने वीडियो में सफेद शर्ट और जींस पहनी है। वहीं, आथिया शेट्टी ने काली सफेद धारी की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम स्कर्ट पहनी हुई है।
Ram Charan: राम चरण का लगा 256 फीट का अब तक का सबसे बड़ा कटआउट, गेम चेंजर की फिल्म को लेकर प्रशंसक उत्साहित
फैंस ने की ऐसी टिप्पणी
इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "अनुष्का अथिया मेरी बेस्टीज़," दूसरे प्रशंसक ने कहा, "क्यूटी बंप" जबकि तीसरे प्रशंसक ने कहा, "वे जितना दिखाती हैं, उससे कहीं ज़्यादा करीब हैं।" टिप्पणी से सहमति जताते हुए एक अन्य प्रशंसक ने इच्छा व्यक्त की, "हां भगवान उनके बंधन को आशीर्वाद दें, हमें कुछ और तस्वीरें चाहिए।"
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में मनेगा सलमान खान का बर्थडे, कृष्णा-सुदेश, रुबीना दिलैक और मीका सिंह आएंगे नजर
इस साल ही की प्रेगनेंसी की घोषणा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों वामिका कोहली और अकाय कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। लगभग तीन साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जनवरी 2023 को केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए। इसी साल केएल राहुल ने बताया कि पत्नी अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। राहुल ने इसकी जानकारी अपने इंस्टा हैंडल से साझा की।