‘कल्कि 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें बिग बी ने आखिरी बार 2025 में लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन को होस्ट किया था। वहीं वो आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी। अब बिग बी फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।