फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामी गौतम ने इस फिल्म के लिए सीखी 'कुरान', निर्देशक ने किया खुलासा, बोले- 'हमने इस्लामी कानून को समझने में...'

Thu, 23 Apr 2026 09:07 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yami Gautam Learnt Quran: यामी गौतम अपनी अलग तरह की भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। यामी गौतम की फिल्म के एक निर्देशक ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री ने उनकी फिल्म के लिए कुरान सीखी थी। 
विज्ञापन
यामी गौतम - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता सुपन वर्मा और यामी गौतम ने हाल ही में साथ में एक फिल्म की थी। इस फिल्म को लेकर निर्देशन ने कई खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी बताया कि इस फिल्म के लिए यामी गौतम को कुरान सीखनी पड़ी थी।
विज्ञापन

 

किस फिल्म के लिए यामी ने सीखी कुरान?
फिल्म 'हक' नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य भूमिकाओं में यामी गौतम और इमरान हाशमी हैं। इस फिल्म के लिए यामी ने कुरान पढ़ना सीखा था। सुपन वर्मा ने हाल ही में बीबीसी को बताया कि यामी ने अपनी भूमिका के लिए कुरान का अध्ययन किया था। फिल्म बनाने के लिए टीम ने इस्लामी कानून को समझने में डेढ़ साल का समय लगाया।

सुपन ने आगे कहा कि आजकल 'गलत सूचनाओं का युग' है, इसलिए उन्होंने फिल्म में सही और तर्कसंगत जानकारी दिखाने की कोशिश की है। यामी गौतम ने भी फिल्म की अच्छी समीक्षाओं पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि लोगों की ईमानदार राय और सकारात्मकता उन्हें बहुत अच्छी लग रही है।

'हक' की कहानी
'हक' 1970 के दशक की कहानी को दिखाती है। यामी गौतम ने शाजिया बानो नाम की एक वकील की पत्नी का रोल निभाया है। उनके पति ने दूसरी शादी कर ली और उन्हें भरण-पोषण देने से मना कर दिया। इसके बाद शाजिया अदालत में अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती हैं। 
विज्ञापन

'हक' ओटीटी पर है उपलब्ध
40 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म 'हक' ने करीब 30 करोड़ रुपये ही कमाए। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा सफल नहीं हो पाई। सिनेमाघरों के बाद ‘हक’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म न्याय के मुद्दों पर आधारित है, जिसे अब नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Chintu Bhosle: दादी आशा भोसले के काफी करीब रहे पोते चिंटू, करियर के लिए सरनेम ही रहा काफी; शेयर किए कई किस्से...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें