फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AskSrk: 'भाभीजी घर का काम आपसे ही करवाती हैं क्या?' फैन के सवाल का शाहरुख ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

Tue, 13 Jun 2023 12:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैन्स के साथ सवाल-जवाब का दौर ट्विटर पर शुरू किया। इसमें फैन्स के जितने मजेदार सवाल थे, उतने ही मजेदार किंग खान के जवाब भी थे।
विज्ञापन
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने फैंस संग हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस के लिए आस्क एसआरके सेशन चलाते हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो अपने आस्क एसआरके सेशन से पूरी फिल्म चलाने का दम रखते हैं। पठान के दौरान उन्होंने फिल्म का कोई खास प्रचार नहीं किया, लेकिन आस्क एसआरके सेशन के जरिये उन्होंने फैन्स को खूब मजेदार जवाब दिए और सोशल मीडिया पर छाए रहे। हाल ही में अभिनेता ने एकबार फिर से आस्क एसआरके सेशन चलाया। 

विज्ञापन

फैन ने पूछा मजेदार सवाल
शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैन्स के साथ सवाल-जवाब का दौर ट्विटर पर शुरू किया। इसमें फैन्स के जितने मजेदार सवाल थे, उतने ही मजेदार किंग खान के जवाब भी थे। आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा, 'यह हमेशा आपके पास बस 15 मिनट ही क्यों होते हैं, 'भाभीजी घर का काम आप से ही करवाती हैं क्या?' इस पर शाहरुख खान ने बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। शाहरुख ने लिखा, 'बेटा अपनी कहानी हमें ना सुना...जा घर की सफाई कर।'

इसे भी पढ़ें- Kamal Haasan: कमल हासन ने अगले प्रोजेक्ट के लिए एच विनोथ से मिलाया हाथ, किसानों के बीच किया फिल्म का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगे नजर 
शाहरुख खान ने इस साल पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से की है. यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बना डाले हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान की न केवल एक्टिंग और एक्शन को पसंद किया गया, बल्कि फिल्म का झूमे जो पठान गाना भी काफी हिट रहा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान सलमान के साथ टाइगर 3 में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास पठान वर्सेज टाइगर भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें