'द आर्चीज' का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है और जोया अख्तर की फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में खबर आ रही है कि अगस्त्य नंदा फिल्म के रिलीज होने के बाद ही अपनी दूसरी फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग शुरू करेंगे।
जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री के कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इनमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा का बेटा अगस्त्य नंदा भी शामिल हैं। सभी अगस्त्य समेत सभी स्टार किड्स की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म इस साल नवंबर या दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। जहां अगस्त्य अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनके हाथ इसमें काम करते-करते ही दूसरी फिल्म भी लग गई है। अब खबर आ रही है कि अगस्त्य अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग 'द आर्चीज' के रिलीज होने के बाद ही करेंगे।
विज्ञापन
तैयारी के लिए चाहिए समय
अगस्त्य नंदा 'द आर्चीज' के बाद फिल्म 'इक्कीस' में काम करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह युद्ध में शहीद हुए अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाने वाले हैं। अगस्त्य को परमवीर चक्र विजेता युद्ध शहीद की भूमिका निभाने के लिए तैयार होने के लिए समय चाहिए। निर्देशक श्रीराम राघवन को अगस्त्य को भूमिका के लिए तैयार करने के लिए कम से कम तीन महीने चाहिए। ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग 'द आर्चीज' के पर्दे पर आने बाद ही शुरू हो पाएगी।
Filmy Wrap: 'कबीर सिंह' से ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होगी 'एनिमल' और 'गदर 2' का टीजर रिलीज, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
भाग्यशाली हैं अगस्त्य
बच्चन परिवार के एक करीबी सूत्र का कहना है, 'अगस्त्य इक्कीस पर काम आर्चीज के खत्म होने के बाद ही शुरू कर सकते हैं। अगस्त्य बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही ऐसी दो प्रतिष्ठित भूमिकाएं मिलीं। आर्चीज और इक्कीस की कहानी और मनोदशा उतने ही भिन्न हैं, जितने कि अमितजी और जया जी की शोले और अभिमान। अगस्त्य के डेब्यू को लेकर उनके नाना-नानी काफी उत्साहित हैं। अगस्त्य की मां श्वेता ने एक्टिंग में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इसलिए बच्चन परिवार के लिए यह दूसरी पीढ़ी का अनुभव किए बिना बच्चन परिवार में अभिनय की तीसरी पीढ़ी का अनुभव करने जैसा है।'
डेब्यू फिल्म के लिए उत्साहित हैं बिग बी के नाती
'द आर्चीज' की बात करें तो, निर्देशक जोया अख्तर ने मशहूर आर्चीज कॉमिक को फिल्म का रूप दिया है। यह विश्व स्तर पर पसंद की जाने वाली कार्टून कॉमिक है। इसमें आर्ची, बेट्टी, दिल्टन, ईथर, जुग हेड, रेगी और वेरोनिका मुख्य पात्र हैं। इस फिल्म की कहानी हाईस्कूल के लव ट्रायंगल ड्रामा पर आधारित है। फिल्म 'द आर्चीज' में सुहाना खान 'वेरोनिका', खुशी कपूर 'बेट्टी' और अगस्त्य नंदा 'आर्चीज' का किरदार निभा रहे हैं।
Suriya: हिंदी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार एक और साउथ सुपरस्टार, 'कर्ण' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे सूर्या