दिग्गज अदाकारा आशा पारेख ने किसी जमाने पर फिल्मी पर्दे पर राज किया। उनकी गिनती 60 और 70 के दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती हैं। अपने चुलबुले अंदाज और ग्लैमरस अवतार के कारण आशा पारेख ने करोड़ों प्रशंसकों के दिल पर राज किया। उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष भी देखे और फिल्मों से रिजेक्शन का भी सामना किया, पर हार कभी नहीं मानी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आशा पारेख एक्टर नहीं बनना चाहती थीं।