बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त दिल्ली में हैं। वह अपना ज्यादातर समय राजधानी में बिता रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ रेस्तरां की एक वीडियो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर साझा इस वीडियो में कार्तिक आर्यन और उनकी बहन को रेस्तरां में एक टेबल के पास बैठे हुए देखा जा सकता है।कार्तिक आर्यन की बहन सेलफोन पर एक तस्वीर भेजने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह नहीं सेंड हो रही है। जिसके बाद वह अपने भाई कार्तिक आर्यन की तरफ देखते हुए कहती हैं, आपको एक तस्वीर भेजी, सेंड नहीं हो रही है।