साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में धांसू आगाज किया है। उन्होंने पुलिस ऑफिसर नर्मदा राय का रोल अदा किया है। फिल्म में अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने में नयनतारा पूरी तरह कामयाब रही हैं। दर्शक अब उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म के इंतजार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार जल्द पूरा हो सकता है।