फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: 'डॉन 3' में पक्की हो गई कियारा आडवाणी की जगह! यह रहा सबूत

Sat, 02 Sep 2023 01:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 हाल ही में कियारा डॉन के प्रोड्यसूर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के मुंबई ऑफिस के  बाहर नजर आईं। 
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' का एलान किया है, तभी से इस फिल्म में लेडी लीड को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गपशप गलियों में चर्चा है कि फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं, मेकर्स ने उनसे बात की है। इस बारे में खुद कियारा ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। हालांकि, शुक्रवार को उनकी आउटिंग ने इस मामले को फिर से हवा दे दी है कि वह 'डॉन 3' में नजर आने वाली है। आइए जानते हैं क्यों?

विज्ञापन


मेकर्स से मुलाकात करने पहुंची एक्ट्रेस
शुक्रवार की कियारा की आउटिंग ने 'डॉन 3' में उनकी उपस्थिति की लगभग पुष्टि कर दी है। हाल ही में कियारा डॉन के प्रोड्यसूर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के मुंबई ऑफिस के  बाहर नजर आईं। इस दौरान कियारा ने पैपराजी से खूब अच्छे से बात की और पोज भी दिए। एक्सेल कार्यालय में उनकी उपस्थिति ने 'डॉन 3' में उनकी कास्टिंग को लेकर और हवा दे दी है।
Shilpa Shetty: पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर बनने वाली फिल्म पर शिल्पा शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
विज्ञापन


फरहान अख्तर ने कही थी यह बात
रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' का एलान करते हुए फरहान अख्तर ने दर्शकों से फ्रेंचाइजी में नए युग को स्वीकार करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि 1978 में सलीम-जावेद ने किरदार को गढ़ा था और अमिताभ बच्चन ने इसे शानदार बना दिया। 2006 में शाहरुख खान ने यह किरदार अदा किया और उन्होंने भी इसे जीवंत बना दिया। शाहरुख खान के साथ दोनों फिल्मों का अनुभव मेरे दिल के बेहद करीब रहा है।
विज्ञापन

Scam 2023 Success: मुकेश छाबड़ा बने ‘स्कैम 2003’ की सक्सेस पार्टी के स्टार, गगन देव रियार ने दिल से जताया आभार

सवाल उठाने वालों को दिया जवाब
अब समय बदलाव का है। अब हम उस एक्टर के साथ इस फ्रेंचाइजी को बना रहे हैं, जिसकी एक्टिंग और बहुमुखी प्रतिभा का लोहा हर कोई मानता है। हमें उम्मीद है कि आप उन्हें वही प्यार देंगे जो आपने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को दिया। बता दें कि रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर काफी सवाल उठाए गए थे, इसके बाद फरहान अख्तर ने कहा था कि जब शाहरुख खान डॉन कर रहे थे, तब भी सवाल उठे थे कि क्या वह अमिताभ बच्चन को रिप्लेस कर पाएंगे? लेकिन सफलता सभी ने देखी।
Jaane Jaan Trailer: 'जाने जान' से करीना का नया लुक जारी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें