फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: आर्यन खान ने निर्देशन को लेकर पहली बार की बात, बोले- हर शॉट हर एंगल का रखना पड़ता है ध्यान

Wed, 06 Mar 2024 12:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज स्टारडम के बारे में ज्यादातर जानकारियों को लोगों से गुप्त रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसमें कई बड़े सितारे कैमियो करते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख के बेटे आर्यन खान जल्द ही निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज का नाम स्टारडम है। हाल ही में बतौर निर्देशक वे खुलकर बात करते नजर आए। 
विज्ञापन

Rohit Roy: अपनी असफलताओं पर रोहित रॉय ने की बात, बोले- 'स्वाभिमान' की सफलता ने मेरा दिमाग खराब कर दिया था

निर्देशन में रखना पड़ता है एंगल का ध्यान
एक बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि एक फैशन क्रिएटिव और उद्यमी होने की तुलना में निर्देशक बनना कितना अलग है। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि रचनात्मक रूप से दोनों काफी अलग हैं। उन्होंने बताया कि ब्रांड के क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में वे विज्ञापन शूट करते हैं। साथ ही, फोटोशूट को भी देखते हैं, लेकिन जब लॉजिस्टिक्स की बात आती है वे इस मामले में उतना सक्रिय नहीं रहते। आर्यन ने आगे कहा कि एक निर्देशक के रूप में उन्हें हर विवरण, हर शॉट और हर एंगल पर ध्यान देना होता है।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meezaan Jafri: रिहाना के बॉयफ्रेंड के साथ नजर आए मीजान जाफरी, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं ये सितारे
आर्यन एक फैशन ब्रांड भी लॉन्च कर चुके हैं, जिसका प्रचार उनके पिता शाहरुख खान करते हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज की बात करें तो स्टारडम के बारे में ज्यादातर जानकारियों को लोगों से गुप्त रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सीरीज में मोना सिंह अहम भूमिका में होंगी। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस वेब सीरीज में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और बॉबी देओल की कैमियो भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। हालांकि, स्टारकास्ट को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
Zeenat Aman: अपनी बायोपिक से खुश नहीं हैं जीनत, बोलीं- आप इसे एक बूढ़ी औरत की शिकायत समझ खारिज कर सकते हैं
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें