आर्यन खान ड्रग मामले में आज (21 अक्तूबर) शाहरुख खान के घर मन्नत में एनसीबी की टीम पहुंची। एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के घर नोटिस देने गए थे। इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है तो उसे एनसीबी को सौंप दें। एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह शाहरुख के घर पहुंचे थे। उनके मुताबिक, जांच से जुड़ा हुआ कुछ पेपर वर्क रह गया है, जिसे वह पूरा कर रहे हैं।
पिता को देख रोने लगा आर्यन
शाहरुख खान आज आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल गए। दोनों की बातचीत एक शीशे की दीवार के आमने-सामने बैठकर इंटरकॉम से हुई। इस दौरान आर्यन अपने पिता को देखकर खूब रोया। यह मुलाकात सिर्फ 15 से 16 मिनट के लिए ही हो पाई। जब से आर्यन जेल में है, शाहरुख और गौरी बेहद परेशान हैं।