चर्चित आरुषी हत्याकांड पर आपको जल्द ही एक फिल्म देखने को मिल सकती है। यह फिल्म हॉलीवुड में बनेगी।
लंदन के रहने वाले एक हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर क्लिप एफ रुनयार्ड आरुषि हेमराज हत्याकांड पर फिल्म बनाना चाहते हैं।
इस संदर्भ में उन्होंने शुक्रवार को यहां की डासना जेल प्रशासन से संपर्क किया और उनसे हत्याकांड में दोषी करार दिए गए आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार से मिलने की इजाजत मांगी।
हालांकि जेल अधिकारियों ने डायरेक्टर से नियमों के मुताबिक दो हफ्ते बाद मुलाकात करने को कहा है।
जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रुनयार्ड डॉक्टर दंपति राजेश और नूपुर तलवार से मिलकर आरुषि पर फिल्म निर्माण के लिए उनकी सहमति लेना चाहते थे।
इसके पहले मिलन लूथरिया आरुषी हत्याकांड पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। बाद में किसी वजह से उन्होंने यह फिल्म बनानी टाल दी।