अरशद ने की राजकुमार राव के अभिनय की तारीफ
अरशद वारसी ने इंटरव्यू में कहा कि मैं जब फिल्म 'स्त्री-2' देखी तो यह फिल्म मुझे खूब पसंद आई। यह एक कमाल की फिल्म है। मुझे लगा कि यह फिल्म देखकर मैंने अपने पैसे का सही इस्तेमाल किया है। इसके अलावा मुझे इस फिल्म में राजकुमार राव बहुत अच्छे लगे वह बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं। इस तरह से अरशद ने राजकुमार राव की खूब तारीफ की उनके अभिनय को सराहा।
अपनी फिल्म से जुड़ी खास बातें भी बताईं
अरशद ने अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' के बारे में भी इंटरव्यू में काफी कुछ बताया। खासकर एक सीन का जिक्र किया जिसमें उनके और अक्षय के बीच लड़ाई का दृश्य शूट हुआ। इस सीन को करते हुए अरशद को चोट भी आई। लेकिन वह इस सीन से जुड़ी बात बताते हुए काफी खुश नजर आए। वह कहते हैं, 'मैंने और अक्षय ने लड़ाई का सीन एक ही टेक में कर दिया। लेकिन इस सीन के दौरान मुझे चोट आ गई खून भी काफी निकला।'
अक्षय कुमार-अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar/@arshad_warsi
अक्षय के साथ काम करना यादगार रहा
फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' में अक्षय और अरशद का किरदार आमने-सामने हो सकते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करके अरशद काफी खुश हैं। उनके साथ काम करने को यादगार मानते हैं। ऐसा नहीं है कि इस जोड़ी ने पहले साथ में काम नहीं किया है, वह कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। दर्शकों ने भी इन्हें खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर इनकी फिल्मों ने अच्छी कमाई की।