फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन ने रेड कारपेट पर जैकलीन को लगाया गले, वायरल हो रहा है वीडियो

Wed, 30 Oct 2024 08:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता वरुण धवन और जैकलीन फर्नाडिंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को रेड कारपेट पर गले लगते देखा गया।
विज्ञापन
वरुण धवन- जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्की कौशल और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है। दोनों सितारों ने 'डिशूम' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। जैकलीन और वरुण धवन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर इन दोनों फिल्मों में मस्ती करते देखा गया है। हाल ही में दोनों एक दिवाली पार्टी में मिले, जहां उन्होंने एक दूसरो को उत्साह के साथ गले लगाया, इससे उनकी दोस्ती और लगाव को लेकर प्रशंसक चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण ने जैकलीन को लगाया गले
इस वायरल वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस रेड कारपेट पर खड़ीं मीडिया को पोज दे रही थीं। तभी वरुण उनके सामने आए और उन्हें शुभकामना देते हुए गले लगाया। इसके बाद दोनों बॉलीवुड सितारों ने रेड कारपेट पर पोज भी दिए। इस वीडियो में दोनों की दोस्ती साफ नजर आ रही है।

Dimple Kapadia: 'यह हर पल परीक्षा देने जैसा है, आपको 24/7 जज किया जाता है', 51 साल के संघर्ष पर बोलीं डिंपल

वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बड़े पर्दे पर नजर आएंगे वरुण धवन
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों सिटाडेल हनी बनी में नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वह सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देंगे। 

Vicky kaushal: विक्की कौशल ने इस वजह से छोड़ दिया विदेश में रहने का सपना, कॉलेज के दिनों को याद कर बताई बात

विज्ञापन

वरुण धवन-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor, varundvn
जान्हवी ने साझा किया फिल्म का किस्सा
अपनी फिल्म को लेकर जान्हवी ने कुछ बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि फिल्म में वे नखरे-वखरे कर रही हैं। इसका भरपूर आनंद ले रही हैं। उन्होंने एक गाना शूट किया और सेट पर मौजूद लोग ऐसे थे, उन्होने कहा, 'आपने यह पहले क्यों नहीं किया'। मुझे इसे करने में बहुत मजा आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें