फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एम्मा असांटे की फिल्म 'द बिलियन डॉलर स्पाई' से हटाए गए आर्मी हैमर

Tue, 30 Mar 2021 03:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर्मी हैमर को एक और प्रोजेक्ट से हटा दिया गया
हैमर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं
फेसबुक के जरिए हैमर और इफी की मुलाकात हुई थी
हैमर के वकील ने साझा किए स्क्रीनशॉट
 
विज्ञापन
आर्मी हैमर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज स्टारर 'शॉटगन वेडिंग' के बाद अब आर्मी हैमर को एक और प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है। खबरों की मानें तो यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एम्मा असांटे की थ्रिलर फिल्म 'द बिलियन डॉलर स्पाई' से हटा दिया गया है। बता दें कि हॉलीवुड एक्टर आर्मी हैमर पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि हैमर की तरफ से इन आरोपों का खंडन किया गया। जबकि लॉस एंजलिस पुलिस ने इस मामले पर अपडेट देते हुए कहा है कि मामले की जांच जारी है और हैमर इसमें मुख्य आरोपी माने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


एलएपीडी प्रवक्ता और अफसर ड्रेक मैडिसन ने कहा कि हैमर मामले के मुख्य आरोपी के रूप में देखे जा रहे हैं। इफी नाम की एक महिला ने कहा कि 24 अप्रैल, 2017 को लॉस एंजेलिस में हैमर ने 4 घंटे तक उनका यौन शोषण किया।  उनका सिर दिवार से भिड़ाया और मारपीट की। महिला की वकील ग्लोरिया ऑलरेड ने कहा कि उन्होंने लॉस एंजेलिस पुलिस को इफी की इंजरीज के सबूत दे दिए हैं।  फेसबुक के जरिए हैमर और इफी की मुलाकात हुई थी।  उस समय इफी महज 20 साल की थीं।  दोनों ने साल 2016 में अपने रिश्ते की शुरुआत की थी। 

हैमर के वकील ने साझा किए स्क्रीनशॉट
हालांकि, हैमर के वकील की तरफ से कहा गया कि पहले ही इफी से बातचीत के दौरान इस बात को साफ तौर पर क्लियर कर दिया गया था कि दोनों के बीच जो कुछ भी होगा उसके बारे में पहले से ही बात कर ली जाएगी और आपसी सहमति भी सुनिश्चित की जाएगी।  हैमर की ओर से कहा जा रहा है कि इफी द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और वे सिर्फ अटेंशन सीक करने के लिए इस मामले को तूल दे रही हैं।
विज्ञापन


 इसी के साथ हैमर द्वारा उनके और इफी के बीच के कुछ चैट्स भी शेयर किए गए हैं जिसमें इफी रफ और फोर्सफुल सेक्स की इच्छा जाहिर कर रही हैं।  मगर हैमर ये कहते हुए उन्हें मना कर देते हैं कि वे इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।  बता दें कि जिस समय हैमर, इफी संग रिलेशनशिप में थे उस दौरान वे शादीशुदा थे और उनकी पत्नी टेलिविजन पर्सनालिटी एलिजाबेथ चैंबर्स थीं।  साल 2020 में ही 34 वर्षीय एक्टर का तलाक हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें