Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स से लेकर डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अब इसपर सिंगर अरमान मलिक ने भी कड़ा रिएक्शन दिया है।
नोरा फतेही कई आइटम सॉन्गस कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों के गाने खूब वायरल होते हैं। लेकिन उनका हालिया रिलीज गाना विवादों में घिर गया है। इस बार फिल्म 'केडी द डेविल' के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर नोरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, और अब इसपर सिंगर अरमान मलिक ने भी इसपर कड़ा रिएक्शन दिया है।
अरमान मलिक ने पोस्ट कर जताई नाराजगी
विज्ञापन
बता दें कि ‘सरके चुनर तेरी सरके’ कन्नड़ फिल्म 'केडी - द डेविल' का गाना है। इसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। गाने में वलगर लिरिक्स को लेकर नोरा और सॉन्गराइटर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब अरमान मलिक ने भी इस गाने के बोल पर सवाल खड़े किए हैं।
अरमान मलिक ने वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर गाने की राइटिंग को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, ‘यह मेरे टाइमलाइन पर आया और मुझे इसे दोबारा चलाकर सुनना पड़ा, सिर्फ यह पक्का करने के लिए कि मैंने सही सुना है। दुख होता है देखकर कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग अब एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है..।’
गाने के लिरिक्स पर लोग भी भड़के
कई सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि गाने के बोल अश्लील हैं और डबल मीनिंग वाले हैं। डांस स्टेप्स भी बहुत बोल्ड बताए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह भारत के सबसे बुरे गानों में से एक है।' दूसरे ने पूछा कि सेंसर बोर्ड ऐसे गानों पर बैन क्यों नहीं लगाता?
कब रिलीज होगी 'केडी द डेविल'?
'केडी - द डेविल' केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रेम द्वारा निर्देशित फिल्म है। 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी शामिल हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह कन्नड़ एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।