अरमान खेड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अभिनेता ने 'तैश' और 'मसाबा मसाबा-2' जैसे हिट शो में काम किया हैं। हाल ही में, अरमान खेड़ा शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान द्वारा निर्देशित 'स्टारडम' वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच स्टारडम अभिनेता की एक वीडियो सामने आई हैं, जिसमें कहा कि वह शर्मिले के साथ-साथ शानदार अभिनेता हैं, उन्हें अभिनय करना चाहिए।
अरमान खेड़ा ने खुद की तारीफ की
वीडियो में अरमान खेड़ा कहते हैं कि वह एक शानदार निर्देशक और अभिनेता हैं। जब वह खुद को निर्देश देते है तो वह किरदार के मुताबिक व्यवहार करते है। यदि वह काम नहीं कर रहे हैं, तो वह मेरे चरित्र की तरह व्यवहार करेगा। अरमान आगे कहते हैं कि मुझे लगता है कि एक्टिंग करने के बारे में मुझे सोचना चाहिए। उन्हें अपने इस छिपे हुए टैलेंट को दर्शकों के सामने पेश करना चाहिए। अरमान खेड़ा ने अपनी तारीफ करते हुए कहा कि वह थोड़े शर्मीले जरूर हैं पर एक अच्छे अभिनेता भी हैं।
यह भी पढ़ें: Renjusha Menon: मलयालम अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन का निधन, तिरुवनंतपुरम में अपने फ्लैट पर मृत पाई गईं एक्ट्रेस
बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे आर्यन खान
बता दें कि शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में एंट्री लेने जा रहे हैं। स्टारडम एक छह-एपिसोड का वेब शो होगा। इस सीरीज में कई बॉलीवुड स्टार्स का ए-लिस्टर का कैमियो होगा, जिसे अरमान खेड़ा खुद भी निभाएंगे। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, शूटिंग के पहले दिन शाहरुख शो के सेट पर गए थे। स्टारडम का एक बड़ा हिस्सा धर्मा प्रोडक्शंस में फिल्माया गया था, जहां शूटिंग के दौरान शाहरुख और गौरी खान अक्सर आते थे।
ये स्टार्स कैमियो करते आएंगे नजर
आर्यन खान द्वारा निर्देशित 'स्टारडम' वेब सीरीज में मोना सिंह भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री सीरीज की शूटिंग का एक शेड्यूल पहले ही पूरा कर चुकी हैं। वहीं, इस छह भाग वाली सीरीज में रणबीर कपूर एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। कथित तौर पर इसमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह, करण जौहर और बॉबी देओल कैमियो करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Sayani Gupta: सयानी गुप्ता ने भारतीय पुरुषों को बताया 'असभ्य', जानें क्यों अभिनेत्री ने कहीं यह बड़ी बात