फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर ने दो दिन बाद करीना को विश किया बर्थडे, तैमूर की फोटो शेयर कर बताई वजह

Thu, 23 Sep 2021 04:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। अब उनके जन्मदिन के दो दिन बाद एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अर्जुन कपूर ने खास अदाज में करीना कपूर खान को बर्थडे विश किया है। इसके लिए उन्होंने तैमूर और सैफ अली खान के साथ वाली एक पुरानी तस्वीर का सहारा लिया है। करीना कपूर खान इस वक्त पति सैफ अली खान, बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं।

उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी मालदीव में ही किया। अर्जुन कपूर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर करीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर और अपनी एक फोटो शेयर की। यह तस्वीर फिल्म भूत पुलिस के शूटिंग के वक्त की है। तस्वीर हिमाचल प्रदेश में ली गई है। अर्जुन कपूर तस्वीर में तैमूर के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान तस्वीर में पीछे ब्लैक कपड़ों में बैठी हुईं हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘बेबो, हैप्पी बीलेटेड बर्थडे! मैं टिम (तैमूर), नवाब साहब (सैफ ) और तुम्हारी इस फोटो को पोस्ट करने की कोई वजह ढूंढ रहा था। उन्होंने करीना कपूर के लिए लिखा कि हम सब जानते हैं कि फोकस से बाहर होते हुए भी तुम हर फ्रेम में हमेशा आकर्षण का केंद्र रहोगी। सेट पर और सेट के बाहर वक्त अच्छा रहे। तब खासकर जब हम तुम्हें भी भूत पुलिस के सीक्वल में शामिल कर लें।


 
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर खान - गोलमाल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और करीना कपूर के बीच की बॉन्डिंग अच्छी है। 2016 में ‘की एंड का’ फिल्म में दोनों ने साथ काम भी किया है। अर्जुन, सैफ अली खान के साथ हाल ही में रिलीज फिल्म भूत पुलिस में दिखे हैं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, करीना भी आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : फाइल फोटो
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है। यह उनके बचपन की तस्वीर है। जिसमें वो हाथ में रस्क लिए हुए हैं। इस फोटो के जरिए उन्होंने अक्षय मारवाह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे अक्षय मारवाह!!! समय पंख लगाकर उड़ गया लेकिन बॉन्ड पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है। वहीं, अक्षय मारवाह ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- लव यू। आपको बता दें कि इस वक्त अर्जुन कपूर और मलाइका की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों ही रिलेशनशिप में हैं। अक्सर साथ-साथ स्पॉट होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें