टॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन राहुल रामकृष्ण ने अपनी शादी की घोषणा की है। इसके लिए अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मंगेतर हरिता के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। हालांकि अभिनेता ने अभी तक अपनी शादी की तारीख का या अन्य किसी बात का उल्लेख नहीं किया है। राहुल की शादी की घोषणा से नेटिजन्स सुपर उत्साहित हैं।
शेयर की रोमांटिक तस्वीर
राहुल ने अपनी मंगेतर के साथ लिप-लॉक की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आखिरकार बहुत जल्द शादी कर रहे हैं' अभिनेता ने अपनी मंगेतर को किस करते हुए उन्होंने एक तस्वीर साझा की, लेकिन नाम का उल्लेख नहीं किया। वहीं सोशल मीडिया पर राहुल की गर्लफ्रेंड का नाम बिंदु बताया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने पोस्ट में बताया कि उनकी मंगेतर का नाम हरिता है बिंदु नहीं।
पार्टी में हुई थी मुलाकात
राहुल ने बताया कि हरिता उनके काम की बहुत बड़ी फैन हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। बता दें कि कुछ समय पहले राहुल ने अचानक फिल्मों फिल्मों में अभिनय छोड़ने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था- 2022 के बाद अब मैं फिल्में नहीं करूंगा। हालांकि बाद में उन्होंने इसे सिर्फ एक शरारत बताया और फिर इसपर सफाई भी दी।
अर्जुन रेड्डी से मिली पहचान
राहुल अभिनेता होने के साथ-साथ राइटर और पत्रकार भी हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शरुआत 2014 में शॉर्ट फिल्म 'सैनमा' से की थी। जबकि उन्हें असली पहचान 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली। बाद में रामकृष्ण को 'भारत अने नेनू', 'गीता गोविन्दम', 'कल्कि', 'प्रेशर कुकर', 'रिपब्लिक' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों में देखा गया। वे जल्दी ही 'वीरता पर्वं' में भी नजर आएंगे।