फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Rampal: 'धाकड़' के फ्लॉप होने के एक साल बाद छलका अर्जुन रामपाल का दर्द, कह डाली यह बड़ी बात

Wed, 22 Mar 2023 06:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्जुन रामपाल ने कहा, ''यह एक महंगी फिल्म थी, इसलिए जब इसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो बहुत दुख हुआ। मुझे नहीं लगता कि यह इतने कम कमाई करने के योग्य थी।''
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 के बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों में कंगना रणौत की धाकड़ भी शामिल थी। इस फिल्म ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। एक्ट्रेस के अलावा इसमें अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल  भुलैया 2 से था। बड़े बजट की यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह पिट गई थी। फिल्म की रिलीज के लगभग एक साल बाद अर्जुन ने अब धाकड़ के फ्लॉप होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने स्वीकार किया कि जब फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो इससे उन्हें दुख हुआ।

यह भी पढ़ें- Aasif Sheikh: 'शो छोड़कर जाने से नहीं पड़ता फर्क, कंटेट ही किंग है', 'विभूति जी' ने बताई कड़वी सच्चाई
विज्ञापन

छलका अर्जुन का दर्द

ताजा इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा, ''यह एक महंगी फिल्म थी, इसलिए जब इसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो बहुत दुख हुआ। मुझे नहीं लगता कि यह इतने कम कमाई करने के योग्य थी। लोग उस समय संदेह में थे। धाकड़ उनमें से एक फिल्म थी जो कोरोना महामारी के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। लोग शायद सिनेमाघरों में जाने से डर रहे थे।''

यह भी पढ़ें- Ravi Dubey: हाय रामा ये क्या हो गया! रवि दुबे की ये हालत देख कर पहचान नहीं पाएंगे आप, फोटो देख चौंके फैंस
फिल्म पर है गर्व

उन्होंने आगे कहा, "हम यह भी नहीं कह सकते कि भूल भुलैया 2 ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। हो सकता है कि हमने इसे गलत फिल्म के साथ रिलीज किया हो। हर फिल्म की नियति होती है और आपको बस इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना होता है। मुझे इस पर गर्व है, यह ऐसी फिल्म नहीं है जिस पर मुझे गर्व नहीं होगा।'' वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दिगांगना सूर्यवंशी और सनी लियोनी भी दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास जैकलीन फर्नांडीज और विद्युत जामवाल स्टारर क्रैक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें