फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने लाइक की एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की पोस्ट, नेटिजेंस ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 15 Jun 2025 06:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Kapoor Likes Ex Girlfriend Post: आज वैसे तो फार्दस डे है, लेकिन मलाइका अरोड़ा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसमें हैरान की बात यह है कि उनकी इस पोस्ट को अर्जुन कपूर ने लाइक किया, जिससे नेटिजेंस भी हैरान रह गए। 
 
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial, arjunkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले साल अलग हो गए थे, लेकिन उनकी दोस्ती अभी भी कायम है। हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। मलाइका ने आज सोशल मीडिया पर रविवार को अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर अर्जुन ने लाइक किया है। अर्जुन की इस लाइक के बाद नेटिजेंस इस पोस्ट पर अपनी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मलाइका की पोस्ट को अर्जुन ने किया लाइक 
आज मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई लाजवाब तस्वीरें शेयर कीं, जिसे अर्जुन कपूर ने लाइक किया। इससे उनके फैंस हैरान रह गए, क्योंकि ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे के पोस्ट पर कम बातचीत की थी। मलाइका की पोस्ट में सुबह की आरामदायक तस्वीरें, पायजामा सेट, खाने का मेनू और डाइनिंग टेबल की सजावट शामिल थी। एक पोस्ट में कवि रूमी का उद्धरण था, "मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से नहीं, अपनी आत्मा से प्यार करता हूं।" अर्जुन ने इस पोस्ट को लाइक किया, जिससे नेटिजेंस हैरान रह गए हैं। 

 

दोनों का रिश्ता?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने करीब छह साल तक डेट किया था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने इस पर चुप्पी साधी रखी। 2024 में 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने कहा कि वह अब सिंगल हैं। वहीं मलाइका ने भी अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से इनकार किया और कहा कि वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं। दोनों एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ का सम्मान करते हैं।
 
विज्ञापन

नेटिजेंस की प्रतिक्रिया
मलाइका की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'बिंदास मलाइका', एक और यूजर ने लिखा,'अर्जुन वापस आ गया है', एक और यूजर ने लिखा,'कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है', एक और यूजर ने लिखा,'आज पिता दिवस है, स्वयं दिवस नहीं', एक और यूजर ने लिखा,'आप बहुत खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं... चमकती रहें और हमेशा मुस्कुराती रहें... मुस्कान जानलेवा है और वैसे भी आप हमेशा मजबूत हैं... लव यू।'


यह भी पढ़ें: The Raja Saab Pre-Teaser: प्रभास की 'द राजा साब' की दिखी झलक, जानिए कब और कितने बजे रिलीज होगा टीजर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें