फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: फादर्स डे पर जान्हवी ने पापा बोनी कपूर से क्यों मांगी माफी? इस बात के लिए किया पिता से वादा

Sun, 15 Jun 2025 05:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Post On Father's Day: आज रविवार 15 जून को फादर्स डे पर तमाम फिल्म स्टार्स ने अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। जान्हवी कपूर ने पिता से एक वादा किया है।
विज्ञापन
पिता बोनी कपूर के साथ जान्हवी के बचपन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को फादर्स डे पर फिल्म जगत की हस्तियों ने अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। किसी ने थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं तो किसी ने इमोशनल नोट लिखे हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी अपने पिता व प्रोड्यूसर बोनी कपूर के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने पिता से माफी भी मांगी है और एक वादा किया है। जानिए

विज्ञापन

 

जान्हवी कपूर बोलीं- 'आपको गर्व महसूस कराऊंगी'
जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसमें वे अपने पिता बोनी कपूर के पेट पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा है, 'सबसे अच्छे शख्स को हैप्पी फादर्स डे। एक सबसे अच्छे दिल, सबसे अच्छे दिमाग, सबसे ज्यादा प्यार करने वाले, सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाले, सबसे मजेदार और मेरे सबसे अच्छे दोस्त, जो हर किसी के लिए सबकुछ करते हैं और बदले में कुछ नहीं चाहते। मैं आपको दुनिया का सबसे खुश और प्राउडेस्ट पिता बनाना चाहती हूं। 

माफी मांगकर किया यह वादा
जान्हवी ने आगे लिखा है, 'मैं वादा करती हूं कि मैं हर दिन अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगी। साथ ही उन दिनों के लिए मुझे माफ करें, जब मैंने आपको परेशान किया। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं पापा'। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे अंशुला, खुशी कपूर, जान्हवी और बोनी कपूर साथ नजर आ रहे हैं'। इसके साथ लिखा है, 'आप हर किसी का साथ देने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। सबकी जिंदगी बेहतर बनाते हैं। आपकी यह खूबी हमेशा मैं पसंद करूंगा। आप हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें, जैसे हैं वैसे रहें'।
Sardaar Ji 3 Teaser: सरदार जी 3 का टीजर रिलीज, दिलजीत दोसांझ बने घोस्ट हंटर; कॉमेडी-थ्रिलर का मिला डबल डोज

विज्ञापन

खुशी और अंशुला ने भी शेयर कीं फोटोज
इसके अलावा खुशी कपूर और अंशुला ने भी पोस्ट शेयर किए हैं। खुशी ने बोनी कपूर के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर की है। वहीं, जान्हवी ने वह पुराना वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जब उनके लिए पिता ने पहली बार कुकिंग की और पसंदीदा खाना खिलाया। बता दें कि अर्जुन और अंशुला, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की संतान हैं। बोनी की दूसरी शादी श्रीदेवी से हुई। उनके साथ निर्माता की दो बेटियां- जान्हवी और खुशी हैं। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें