फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी ने दिए 100 ऑडिशन, यूट्यूब से मिली सफलता, अब खरीद रहे आलीशान घर

Wed, 26 Aug 2026 05:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaryamann Sethi: एक्टर अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आर्यमान सेठी इन दिनों अपनी जिंदगी की एक बड़ी उपलब्धि को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
आर्यमान सेठी और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टिंग में ब्रेक पाने के लिए काफी संघर्ष करने के बाद आर्यमान सेठी ने यूट्यूब पर अपनी पहचान बनाई और अब वह अपनी कमाई से अपना पहला घर खरीदने जा रहे हैं।

आर्यमान सेठी खरीद रहे हैं अपना पहला घर

विज्ञापन

अपने लेटेस्ट व्लॉग में आर्यमान अपने माता-पिता और अपनी मंगेतर व एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ घर देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दिन उनके लिए बहुत खास है।

आर्यमान ने अपने व्लॉग में कहा, ‘दोस्तों, आज बहुत बड़ा दिन है। मैं एक ऐसा घर देखने जा रहा हूं, जिसे मैं अपने पैसों से खरीदने वाला हूं। असल में, ये आपके पैसे हैं। मैं सच में अपना घर खरीदने जा रहा हूं। मेरी मां आज बहुत खुश हैं, क्योंकि मैं उनका सपना पूरा कर रहा हूं। मैं अपने पहले अपार्टमेंट में निवेश करने जा रहा हूं और उम्मीद है कि मैं इसे खरीद लूंगा।’

यह घर एक लग्जरी साढ़े तीन BHK अपार्टमेंट है, जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। घर में एक बड़ी बालकनी है, जिसमें काफी वुडवर्क और एंटीक इंटीरियर है। लिविंग रूम में एक झूला भी लगा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘यह घर हर चीज के साथ ऐसा ही मिलेगा, जो शानदार है। ऐसा कम ही होता है कि मैं कोई घर देखूं और कहूं कि इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है।’

 

अर्चना पूरन सिंह - फोटो : ट्विटर

एक्टिंग में आर्यमान को करना पड़ा काफी संघर्ष
आर्यमान के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। यूट्यूब पर सफलता मिलने से पहले वह एक्टिंग में करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन उन्हें वह ब्रेक नहीं मिल पाया जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

आर्यमान पहले बता चुके हैं कि उन्होंने उस दौर में करीब 100 ऑडिशन दिए थे। हालांकि, बात नहीं बनी।

उन्होंने मजाक में अपनी इस स्थिति को ‘रिवर्स नेपोटिज्म’ भी कहा था, क्योंकि उनकी मां अर्चना पूरन सिंह इंडस्ट्री में पहले से एक जाना-पहचाना नाम हैं। हालांकि, अर्चना ने इसे इस तरह नहीं देखा। उन्होंने बेटे को परिवार के नाम को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपने ऑडिशन पर ध्यान देने और यह समझने की सलाह दी कि वह कहां सुधार कर सकता है।

 

विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह का बेटा आर्यमान सेठी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

यूट्यूब ने बदली आर्यमान की किस्मत

  • आर्यमान की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल आर्य व्लॉग्स शुरू किया।
  • उन्होंने अपने परिवार और निजी जिंदगी के कई पल व्लॉग के जरिए लोगों के साथ शेयर करना शुरू किया।
  • यह वही समय था जब उनकी मां अर्चना पूरन सिंह ने भी 2024 में व्लॉगिंग शुरू की थी।
  • आर्यमान के चैनल को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और सिर्फ तीन महीने में उनके चैनल ने 2 लाख सब्सक्राइबर पूरे कर लिए।
  • अब उनके यूट्यूब चैनल पर 3.4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
  • इसके अलावा उन्हें कई ब्रांड्स के साथ काम करने का मौका भी मिला है। ब्रांड कोलैबोरेशन उनकी कमाई का एक अहम हिस्सा बन गए हैं।

ये भी पढ़ें- ‘हमारे बीच मुश्किल दौर भी आए’, अनुपम खेर ने किरण खेर संग शादी के 41 साल पूरे होने पर शेयर की खास पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें