फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salim Khan: सलीम खान को कौन बुलाता था शंकर? रामायण-महाभारत को लेकर रखते हैं ऐसी सोच

Mon, 06 Feb 2023 10:53 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरबाज खान ने अपने पिता सलीम खान का इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने कई बातें साझा कीं। सलीम खान ने सलमा के साथ शादी का किस्सा भी सुनाया।
विज्ञापन
Salim Khan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दबंग खान के पिता सलीम खान की पत्नी सलमा हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं। सलीम खान से शादी के बाद उनका नाम सुशीला से सलमा रखा गया। ये बातें बॉलीवुड के दिग्गज राइटर सलीम खान ने अपने बेटे अरबाज खान के चैट शो में बताईं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने रामायण और महाभारत से किस तरह से शिक्षा हासिल की थी। 

विज्ञापन


सलीम ने सुनाया शंकर से जुड़ा किस्सा
दरअसल, हाल ही में अरबाज खान ने सलीम खान का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उन्होंने कई बातें साझा कीं। साथ ही सलमा के साथ अपनी शादी का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वह सलमा के घरवालों से उनका हाथ मांगने पहुंचे तो पूरा घर इकट्ठा हो गया। उस वक्त वह इतने नर्वस थे, जितने अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं हुए। सलमा पिता ने कहा कि बेटा हमने आपके बारे में सब कुछ पता किया है। आप अच्छे खानदान से हैं और आज कल अच्छे लड़के नहीं मिलते हैं। बस हम लोग धर्म स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इस पर सलीम ने सलमा के पिता को जवाब दिया कि मेरे और आपकी बेटी के बीच 1760 परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन धर्म कोई वजह नहीं बन सकता। नाम बदलने को लेकर अरबाज ने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि सलमा के परिवार में नानी थीं। वह उनके परिवार इकलौती सदस्य थीं, जो हमारे सपोर्ट में थीं। वह मुझे शंकर बुलाती थीं। 

क्या है कियारा आडवाणी का ईशा अंबानी से कनेक्शन?
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण-महाभारत हैं इल्म की किताब
इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने रामायण और महाभारत को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि मैंने रामायण और महाभारत की किताबों को इल्म की किताब समझकर पढ़ा। ये दोनों ही मेरे लेखन में बहुत काम आईं। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं आज भी कहीं फंस जाता हूं तो सोचता हूं कि महाभारत की इस परिस्थिति में क्या हुआ था। इस तरह की घटना में रामायण में क्या हुआ था। महाभारत सबसे ज्यादा महान स्क्रीनप्ले है और रामायण सबसे महान कहानी है। 

Joyland: पाकिस्तान में बैन है कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई 'जॉयलैंड', अब भारत में इस दिन होगी रिलीज!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें