मुश्किलें हर किसी किसी की जिंदगी में आती हैं। फिल्मी सितारों की जिंदगी में यह कुछ इसलिए बढ़ी दिखती हैं क्योंकि उन पर मीडिया की नजरें रहती हैं। कई लोग इन परिस्थितियों में संतुलित रहते हैं और कुछ का संतुलन कभी-कभार बिगड़ जाता है।
ऐसा ही कुछ इन दिनों सलमान खान के भाई अरबाज के साथ हो रहा है। मीडिया में आई खबरों के बाद वह भी मान चुके हैं पत्नी मलाइका अरोड़ा खान अब उनके साथ नहीं रह रहीं।
अरबाज इस बात का गुस्सा मीडिया पर निकाल रह हैं। रविवार को उन्होंने मुंबई के एक कार्यक्रम में मीडिया के साथ अमर्यादित ढंग से बातचीत की और जब लगा कि बात बिगड़ न जाए तो संतुलित हो गए।