फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर कपूर की फिल्म 'मासूम 2' के लिए एआर रहमान ने रिकॉर्ड किया गाना, शेयर की खास तस्वीर

Mon, 22 Jun 2026 09:22 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Masoom The Next Generation: शेखर कपूर ने संगीत के उस्ताद एआर रहमान द्वारा अपनी आगामी फिल्म 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' के लिए एक गाना रिकॉर्ड करने पर अपनी खुशी जाहिर की है। खास बात यह है कि रहमान इस फिल्म के संगीतकार होने के साथ-साथ इसके सह-निर्माता भी हैं।
 
विज्ञापन
फिल्म 'मासूम 2' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म मेकर शेखर कपूर इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'मासूम' का सीक्वल 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने एक गाना रिकॉर्ड किया है, जिससे शेखर कपूर बेहद खुश हैं।

विज्ञापन

स्टूडियो से सामने आई खास तस्वीर
शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एआर रहमान और गीतकार सोहेला कपूर स्टूडियो में गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

शेखर ने रहमान के लिए लिखी खास बात
इस तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए शेखर कपूर ने लिखा, 'रहमान को संगीत बनाते हुए देखना हमेशा एक जादुई अनुभव होता है। वह इन दिनों 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' के गानों की रिकॉर्डिंग में व्यस्त हैं।' इस नई फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, मनोज बाजपेयी, निथ्या मेनन और शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन

दोनों की जोड़ी
शेखर कपूर और एआर रहमान की जोड़ी बहुत पुरानी है। इससे पहले दोनों ने 'एलिजाबेथ - द गोल्डन एज', 'बॉम्बे ड्रीम्स' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम किया है। शेखर कपूर ने कहा, 'रहमान के पास ऐसा हुनर है कि उनका संगीत सीधे दर्शकों के दिल को छू लेता है। इस सफर में उनका साथ होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'

एआर रहमान ने कहा, 'शेखर कपूर के साथ काम करना हमेशा कुछ नया सीखने जैसा होता है। जब उन्होंने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई, तो मुझे लगा कि मुझे सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि फिल्म के निर्माण से भी जुड़ना चाहिए। इस सदाबहार कहानी को नई पीढ़ी के सामने लाना बेहद रोमांचक है।'

यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी', जानें फिल्मों का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें