फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर की कैंची, बदल गए कई सीन और डायलॉग; इस सर्टिफिकेट के साथ मिली सीबीएफसी की मंजूरी

Mon, 22 Jun 2026 08:53 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ पर सेंसर की कैंची चली है। जानिए फिल्म में लगे कितने कट और सीबीएफसी ने किस रेटिंग के साथ फिल्म को किया पास…
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम देरी और मुश्किलों का सामना करने के बाद अब अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी रिलीज को तैयार है। 26 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को अब सेंसर से मंजूरी मिल गई है। हालांकि, फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग्स पर सेंसर की कैंची भी चली है, जिसके बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट हासिल हो गया है।

फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट

विज्ञापन

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में कुल 18 कट लगाने को कहा है। इन कट में कश्मीर का जिक्र और दिशा पाटनी व जैकलीन फर्नांडीज वाले कुछ सेंसुअल सीन शामिल हैं। इसके बाद फिल्म को 2 घंटे 44 मिनट के रनटाइम के साथ UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया।

वैरायटी इंडिया के अनुसार, सीबीएफसी ने उन वाक्यांशों या शब्दों को बदलने या हटाने के लिए कहा है, जिन्हें उसने संभावित रूप से संवेदनशील, राजनीतिक या अभद्र माना है। जहां ‘कश्मीर का पानी’ और ‘देश की टट्टी’ जैसे डायलॉग पूरी तरह से हटा दिए गए।
विज्ञापन


वहीं बोर्ड ने यह भी मांग की कि पूरी फिल्म में ‘गोरखा रेजिमेंट’ और ‘जनरल’ जैसे सैन्य शब्दों की जगह क्रमशः ‘तुम आर्मी से हो?’ और ‘ऑफिसर/सर’ का इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा भी कई सीन और डायलॉग को बदल दिया गया है। खासकर बिकनी वाले सीन या फिर अन्य सेंसुअल सीन।

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
नजर आएगी एक बड़ी स्टारकास्ट
'वेलकम टू द जंगल' 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव समेत लगभग 34 एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें