फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya-Abhishek: 'अभिषेक जितने मजाकिया हैं ऐश्वर्या उतनी ही गंभीर', तनाज ईरानी ने किया कपल को लेकर खुलासा

Sat, 07 Dec 2024 02:03 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हाल ही में एक पार्टी में साथ नजर आए। उनकी तस्वीर अनु रंजन ने साझा की। इसके बाद तनाज ईरानी ने कपल को लेकर एक खुलासा किया है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई। डेटिंग शुरू करने से पहले ही दोनों कई फिल्मों में काम किया था। अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर चल रही खबरों के बीच तनाज ईरानी ने कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक सेट पर बहुत बड़े प्रैंक स्टार थे। वहीं, ऐश्वर्या राय उतनी ही शांत और गंभीर। वे अपने काम को लेकर भी बहुत सीरियस थीं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

तनाज ने अभिषेक के लिए कही ये बात
मीडिया हाउस से बातचीत में तनाज ईरानी ने बताया कि अभिषेक बहुत मजेदार है और शरारती हैं। जब तक मैं नहीं आई, तब तक वह सभी पर शरारत कर रहा था इस समय, उसने मुझसे कहा ‘तुम अचानक चीखना, रोना और नखरे दिखाना शुरू कर दोगी।’ मैं सोच रही थी, ‘कोई भी यह विश्वास नहीं करेगा कि सभी लोगों में से मैं ही नखरे दिखा रही हूं, लेकिन हमने शूटिंग के पहले ही दिन ऐसा किया। यह मजेदार था।”
 

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: वायरल फोटो में साथ नजर आए अभिषेक-ऐश्वर्या, क्या अलगाव की अफवाह झूठी थी!

 

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
तनाज ईरानी ने कहा कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ दो फिल्मों में काम किया है। वे अपने काम लेकर बहुत उत्साहित रहती हैं। तनाज ने कहा कि ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत हैं। मैं उनके साथ समय बिताने के बाद शीशे में देखती थी।
 

Amitabh Bachchan: क्या बेटे-बहू के तलाक की अफवाहों ने उड़ाई बिग बी की नींद? आधी रात को किया ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन

अनु रंजन ने साझा की कपल की तस्वीर
ऐश्वर्या और अभिषेक को हाल ही में एक फंक्शन में काम किया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अनु रंजन ने इस जोड़े की जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, उस पर एक फैन लिखता है, 'सच को सामने लाने के लिए शुक्रिया।'
 

Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन ने साथ में मनाया आराध्या का जन्मदिन? वीडियो में उठा सच से पर्दा


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें