रहमान ने की सोनू की तारीफ
फिल्म 'बंटवारा 1947' के गाने 'ओह तबस्सुम' को सोनू निगम ने गाया है। एआर रहमान ने एक्स हैंडल पर सोनू की जमकर तारीफ की है। रहमान ने सोनू से पूछा, 'भाई, गाते समय अपनी आवाज में इतना रोमांस कैसे ले आते हों।'
क्या है 'बंटवारा 1947' की कहानी
'बंटवारा 1947' असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई' पर आधारित है। कहानी देश के बंटवारे के समय एक हिंदू परिवार की है, जिसे लाहौर आना पड़ता है। वहां उन्हें एक हवेली मिलती है, जहां पहले से ही एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला रह रही होती हैं। यह फिल्म राजनीति के बजाय मानवीय रिश्तों और दर्द को दिखाती है।
'बंटवारा 1947' की स्टार कास्ट
इस फिल्म का नाम पहले 'लाहौर 1947' था। अब इस फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947' कर दिया गया है। इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी लंबे समय बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'घायल' और 'दामिनी' में काम किया है।
सोनू निगम का सफर
सोनू निगम ने अपने करियर में शास्त्रीय संगीत, भजन, ग़ज़ल और पॉप समेत कई तरह के गाने गाए हैं। उन्होंने अब तक 32 से ज्यादा भाषाओं में 6,000 से भी अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने 1990 के दशक में गाना शुरू किया था। उनका पहला फिल्मी गाना 1993 में आया 'ओ आसमानवाले' था।
सोनू को 'संदेशे आते हैं' और 'ये दिल दीवाना' जैसे गानों से बड़ी पहचान मिली। 1999 में आया उनका एल्बम 'दीवाना' बेहद सुपरहिट रहा था। इसके अलावा सोनू ने 2002 की फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' से बतौर अभिनेता भी काम किया था।
यह भी पढ़ें: केके मेनन की नई सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की दिखी खास झलक, जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम