मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के सिंगर उस्ताद वसीफुद्दीन डागर ने आरोप लगाया है कि 'पोन्नियिन सेलवन 2' के गाने 'वीरा राजा वीरा' की धुन उनके पिता और चाचा की शिव स्तुति से ली गई है। इसे लेकर उन्होंने ए आर रहमान को एक लेटर भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि मद्रास टॉकीज और मावेरिक म्यूजिशियन को उनकी इजाजत लेनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करना जरूरी नहीं समझा।
डागर का आरोप है कि गाने को बिल्कुल उसी तरह से लिया गया है जैसे उनके पिता और चाचा ने शिव स्तुति गाई है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने सभी आरोपों का खंडन किया है। मेकर्स का कहना है कि आरोप गलत है और गाने की धुन चोरी नहीं की गई है। मद्रास टॉकीज ने दावा किया है कि गाना की धुन पारंपरिक है, जिसे नारायण पंडिताचार्य ने 13वीं शताब्दी में बनाया था।
बता दें कि मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 2' को 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 9 साल बड़े रितेश के प्यार में डूब गई थीं जेनेलिया, 10 साल बाद रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी