80 वर्षीय अभिनेता ने अपने निजी ब्लॉग पर प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ काम से जुड़ी अपडेट साझा की है। अमिताभ ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि ‘सेक्शन 84’ फिल्म की प्रकृति और भूमिका के जरिए मुझे बहुत अच्छा काम करने का मौका मिल रहा है, यही कारण है कि जब दिन का काम पूरा हो जाता है तो घर जाते समय भी यह पीछा नहीं छोड़ता, और इसका ज्यादातर हिस्सा जेहन में चलता रहता है।
क्या है सेक्शन 84?
अगर हम बात करें धारा 84 की तो आईपीसी 1860 की धारा 84 के अनुसार, ऐसा व्यक्ति जिसे कोई गलत काम करने के दौरान इस बात की जानकारी नहीं होती कि वो कानूनी रूप से गलत है या व्यक्ति को उसके काम की प्रकृति नहीं पता होती। ऐसी स्थिति में उसके द्वारा किया गया संबंधित काम अपराध नहीं माना जाएगा।