माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मंगलवार को मुंबई में ऑफिशियल एपल स्टोर ओपन होने जा रहा है, जिसके चलते टिम कुक इन दिनों मुंबई में है। सितारों की नगरी में टिम कुक की मुलाकात सेलेब्स से न हो ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे में माधुरी दीक्षित ने सोमवार को उनसे मुलाकात की और मुंबई का फेमस वड़ा पाव भी खिलाया। उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है। इस फोटो में दोनों हंसते हुए और वड़ा पाव को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- 'वड़ा पाव से बेहतर स्वागत मुंबई में नहीं हो सकता।